सीएम राहत कोष में UPSRTC ने दिए 2.47 करोड़ रुपए का योगदान

upsrtc
Google

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बनाए गए मुख्यमंत्री राहत कोश में UPSRTC ने 2.47 करोड़ रुपए का योगदान दिया है। इसमें यूपीएसआरटीसी के सभी नियमित कर्मचारियों का 1 दिन का वेतन शामिल है। आज 5 कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रमुख सचिव परिवहन राजेश कुमार सिंह व यूपीएसआरटीसी के एमडी राजशेखर ने चेक दिया।

WHO ने की पीएम मोदी की तारीफ, अन्य देशों से भी की ऐसे काम करने की अपील

मालूम हो उत्तर प्रदेश सरकार इस समय संक्रमित लोगों का मुफ्त में इलाज कर रही है। इसके साथ ही गरीब, मजदूरों आदि को मुफ्त में भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है व कई अस्पतालों में कोरोना वायरस के इलाज के लिए अलग अलग रूम तैयार किए जा रहे हैं। इस तरह की कई व्यवस्थाएं संचालित की गई हैं और आगे भी की जानी है। मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया गया योगदान अनीशा कार्यों के लिए उपयोग किया जाएगा।

मुख्यमंत्री राहत कोष में व्यापारिक, औद्योगिक, सामाजिक आदि कई संगठन आगे आए हैं और कोरोनावायरस से लड़ने के लिए सहयोग राशि प्रदान की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि कोरोनावायरस महामारी से संघर्ष में सरकार व समाज की सम्मिलित शक्ति की आवश्यकता है। पीड़ितों की सहायता व उन्हें राहत प्रदान करने के लिए अपनी सामर्थ्य अनुसार मुख्यमंत्री राहत कोष में कोई भी योगदान दे सकता है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

10 − 2 =