Laxmii और Aashram के साथ नवंबर महीने में रिलीज़ होने वाली फिल्मे और वेब सीरीज

Laxmii to Aashram: upcoming films and webseries in november 2020
upcoming films and webseries in november 2020

नवंबर 2020 आपके लिए Laxmii और Aashram के साथ कुछ और भी फिल्मे और वेब सीरीज लेकर आ रहा हैं| जिन्हे आप OTT प्लेटफार्म के साथ थिएटर्स में भी देख पाएंगे, क्यूंकि अब सिनेमा हॉल्स खुल चुके हैं और दिवाली पर कुछ नई फिल्मे रिलीज़ होने वाली हैं| कुछ समय में कई फिल्मे और वेब सीरीज OTT पर रिलीज़ की गई हैं, जो लोगो को काफी पसंद आई हैं, और लोगो में वेब सीरीज देखने का क्रेज अब काफी बढ़ चूका हैं| हाल ही में मिर्ज़ापुर 2 और आश्रम जैसी सीरीज ने धमाल मचाया हैं|

Laxmii, film 9 November 2020

फिल्मो की बात करे तो नवंबर में सबसे बड़ी रिलीज़ अक्षय कुमार की फिल्म Laxmii हैं, जिसका पहले नाम Laxmii Bomb था, लेकिन फिल्म के नाम को लेकर उठे विवाद की वजह से फिल्म का नाम सिर्फ ‘लक्ष्मी’ कर दिया गया| फिल्म के ट्रेलर और अक्षय के लुक को देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं, फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी हैं| यह Raghava Lawrence द्वारा निर्मित तमिल फिल्म ‘Kanchana’ की हिंदी रीमेक हैं| Laxmii में Kiara Advani, Ayesha Raza Mishra, Tusshar Kapoor, Sharad Kelkar, Tarun Arora, Ashwini Kalsekar, और Manu Rishi मुख्य भूमिका में हैं| सिनेमा हॉल्स के अलावा फिल्म 9 नवंबर को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ होगी|

Laxmii
Laxmii

Ludo, film 12 November 2020

नवंबर में अगली रिलीज़ Anurag Basu द्वारा निर्देशित फिल्म Ludo रिलीज़ होगी, जिसके ट्रेलर में चार लोगो की कहानियों को एक साथ दिखाया गया हैं| जिसमें एक शौकिया किडनैपर (Abhishek Bachchan), एक हिटमैन (Pankaj Tripathi), एक वेटर (Rajkummar Rao) और एक वेंट्रिलक्विस्ट (Aditya Roy Kapur) शामिल हैं, और Fatima Sana Shaikh और Rohit Saraf जिनको फिल्म में बहुत पैसे वाला दिखाया गया हैं| इनके अलावा कई एक्टर्स इसमें नज़र आने वाले हैं| लुडो चार अलग-अलग कहानियों के बारे में है जो हमारी परिस्थितियों से परे कैसे, दुनिया की अराजकता और भीड़ के बावजूद, हमारे सभी जीवन सहज रूप से जुड़े हुए हैं| फिल्म 12 नवंबर को Netflix पर रिलीज़ होगी|

Ludo
Ludo

Chhalaang, film 13 November 2020

National Award-winning director Hansal Mehta, की social comedy फिल्म ‘Chhalaang’ जो इस नवंबर में आने वाली हैं और फिल्म में Rajkummar Rao और Nushrat Bharucha लीड रोल में हैं| फिल्म में Mohammed Zeeshan Ayyub भी हैं जिनके साथ एक लव ट्रायंगल बनाया गया हैं| दो स्कूल कोच (राव और अयूब) के बीच खेल प्रतियोगिता आयोजित होती हैं, और उन दोनों का ही अट्रैक्शन एक टीचर भरुचा की तरफ होता हैं| फिल्म के निर्माताओं में से Ajay Devgan एक हैं| फिल्म 13 नवंबर को अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होगी|

Chalaang movie
Chalaang movie

Suraj Pe Mangal Bhari, film 13 November 2020

एक्टर Manoj Bajpai फिल्म ‘Suraj Pe Mangal Bhari’ दिवाली के मौके पर आ रही हैं| Abhishek Sharma द्वारा निर्देशित फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी हैं, जिसमे आपको मनोज बाजपाई के अलग- अलग रूप देखने को मिलेंगे जो बहुत फनी होगा| फिल्म में Manoj Bajpayee, Diljit Dosanjh और Fatima Sana Sheikh मुख्य भूमिका में नज़र आएँगे| सबसे योग्य स्नातक सूरज और रहस्य मंगल के राष्ट्रीय व्यक्ति के बीच एक Epic showdown के लिए तैयार हो जाओ, फिल्म 13 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।

Suraj pe mangal bhari
Suraj pe mangal bhari

Aashram Chapter 2, Web Series 11 November 2020

आश्रम के पहले पार्ट की सफलता के बाद अब Aashram 2 रिलीज़ होने जा रही हैं| Prakash Jha द्वारा निर्देशित इस सीरीज को बहुत पसंद किया गया, खासकर एक्टर बॉबी देओल के काम को, लेकिन यह सीरीज भी हाल ही में विवादों में घिरी हैं| सीरीज में Tridha Choudhury, Aditi Sudhir Pohankar, Anupriya Goenka और Darshan Kumaar ने मुख्य अभिनय किया हैं| Aashram Chapter 2 MX Player पर 11 नवंबर 2020 को रिलीज़ की जाएगी|

Aashram 2: आखिर टीज़र आते ही क्यों घिर गई विवादों में?

Aashram 2 webseries
Aashram 2 webseries

Bicchoo Ka Khel, Web Series 18 November 2020

सुन लिय हो ना, ये बचेंगे नहीं, सिस्टम इन्हे खुद बचाएगा” पर ये ऐसे केसे होगा? और होगा तो बहुत बड़ा बावल होगा! मिर्ज़ापुर 2 के मुन्ना भैया यानि Divyendu Sharma अपनी अगली वेब सीरीज ‘बिच्छू का खेल’ में अपना भौकाल दिखाते नज़र आएंगे। सीरीज में दिव्येंदु के साथ Anshul Chauhan प्रमुख किरदार में नज़र आएँगे| इसमें वाराणसी के अखिल श्रीवास्तव की कहानी दिखायी जाएगी। Ashish Shukla द्वारा निर्देशित वेब सीरीज Bicchoo Ka Khel 18 नवंबर को ALTBalaji पर रिलीज़ किया जाएगा|

Raat Baaki Hai, Web Series 20 November 2020

Raat Baaki Hai एक suspense thriller web series हैं जिसमे Paoli Dam, Anup Soni, Rahul Dev और Dipannita Sharma लीड रोल हैं| सीरीज़ का निर्देशन Avinash Das ने किया हैं जो इससे पहले स्वरा भास्कर के साथ अनारकली ऑफ़ आरा बना चुके हैं। सीरीज 20 नवंबर 2020 को ZEE5 पर रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।

Dark 7 White, Web Series 24 November 2020

Dark 7 White एक Original political thriller सीरीज हैं, जिसमे Sumeet Vyas, Nidhi Singh, Jatin Sarna और Abigail Pande सहित अन्य कलाकार हैं| इसमें एक नए मुख्यमंत्री, एक दुर्घटना में मारे जाते हैं, तो जांच उनके कॉलेज के दोस्तों और उनके छिपे हुए गुप्त रहस्य की ओर ले जाती है। सीरीज 24 नवंबर 2020 को ZEE5 पर रिलीज़ की जाएगी|

Naxalbari, Web Series 28 November 2020

Naxalbari एक crime thriller web series हैं, जिसमे Rajeev Khandelwal, Tina Datta, Sreejita Dey और Satyadeep Mishra ने मुख्य रूप से अभिनय किया हैं| कहानी एक एसटीएफ एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक नक्सल विद्रोह के पीछे की सच्चाई को उजागर करने के लिए एक गुप्त मिशन पर जाता है| वेब सीरीज 28 नवंबर 2020 को ZEE5 पर रिलीज़ होगी|

मिर्ज़ापुर के अलावा Top 11 webseries जो 2020 में OTT platform पर मचाएंगी धमाल

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

two + 18 =