उत्तर प्रदेश STF ने PFI के दो लोगो को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से भरी मात्रा में विस्फोटक, हथियार और कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इन दस्तावेजों की जाँच की जा रही है। इस बात की जानकारी ADG (कानून व्यवस्था), उ. प्र. प्रशांत कुमार ने दी।
उन्होने बताया कि STF उत्तर प्रदेश ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास भारी मात्रा में विस्फोटक, हथियार और कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों का संबंध PFI पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया नामक आतंकी संगठन से है।
इनकी योजना बसंत पंचमी के आसपास कई जगह कार्यक्रमों में धमाका कर कई वरिष्ठ अधिकारियों और आम जनता में आतंक फैलाना था… पिछले लगभग 1 साल में इस संगठन के 123 लोगों को हमने गिरफ़्तार किया है।
झाड़ियों में मिला ऑटो चालक का शव, जाँच में जुटी पुलिस…
यूपी एसटीएफ ने PFI के जिन 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान हो गयी है। एक का नाम अंसद बदरुद्दीन और दूसरे का नाम फिरोज खान है, जो केरल के रहने वाले हैं।