क्या आपने देखें है एक ही पेड़ पर 121 प्रजातियों के आम?

121 species of mango on the same tree

इस समय आम का सीजन चल रहा है और बाजार में अलग-अलग तरह के आम आपको देखने को मिल जाते होंगे। लेकिन अगर हम कहे कि आपको एक दो नहीं बल्कि 100 से ज्यादा प्रजाति के आम एक ही पेड़ पर देखने को मिल जायेंगे तो शायद आप यकीन न करें, पर ये सच है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में विशेष तकनीक से एक ही पेड़ पर 121 प्रजातियों के आम लगते हैं।

इसी वजह से ये पेड़ लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 121 प्रजातियों के आम एक ही पेड़ पर लगे देखना अद्धभुत और अविश्वसनीय है।

औद्योनिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त निदेशक भानु प्रकाश राम ने बताया, “हमारे वैज्ञानिकों ने नई तकनीक अपनाई जिसमें 5 वर्ष के पौधे पर अलग-अलग प्रजाति की टहनी लगाना शुरू करते हैं”

भारत-नेपाल बॉर्डर पर मिले मेड इन चाइना 8 ड्रोन

हम हर तरह की प्रजाति की टहनी लगाते हैं, जिससे एक ही पेड़ से कई तरह के आम मिल सकते हैं। अभी प्रयोग के तौर पर एक पेड़ पर 121 प्रजातियों का प्रयोग किया गया है। इसपर हम और भी प्रजातियों की टहनी लगाएंगे।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

17 − eleven =