UP Ration Card List: नई लिस्ट जारी, ऐसे देखें अपना नाम

UP-Ration-Card-List

UP Ration Card List: उत्तर प्रदेश खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड लिस्ट 2023 जारी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश के वे नागरिक जिन्होंने राशन कार्ड 2023 के लिए आवेदन कर रखा है। वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं। राज्य सरकार राशन कार्ड के माध्यम से गरीबोें को सस्ते दाम पर दाल, गेहूं, चावल, चीनी, तेल इत्यादि मुहैया कराती है। अगर आप भी UP ration card beneficiary list 2023 में अपना नाम चेक करना चाहते हैं। तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। 

राशन कार्ड लिस्ट 2023 कैसे देखें?

यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2023 में अपना नाम देखने के लिए दी गई प्रक्रिया का पालन करें। 

  1. सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  2. होम पेज पर आपको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम पात्रता सूची के विकल्प पर जाना होगा। 
  3. पात्रता सूची पर क्लिक करते ही आपके सामने उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों की सूची खुल कर सामने आ जाएगी। 
  4. इसके बाद आपको अपने जिले का नाम सेलेक्ट करना होगा।
  5. जिले का नाम सेलेक्ट करने के बाद अपने शहर, ब्लॅाक या कस्बे का नाम चुनिये। 
  6. अब आपके सामने आपके ब्लाॅक की सभी पंचायतों का नाम सामने आ जाएगा। 
  7. अब आप अपनी पंचायत का नाम सेलेक्ट करें। जिसके बाद आपके सामनें राशन कार्ड के नाम की पूरी लिस्ट आ जाएगी। 
  8. यहां पर आप अपना नाम व राशन कार्ड का नम्बर चेक कर सकते है। और पूरी डिटेल देख सकते हैं। 

UP  राशन कार्ड के प्रकार 

1. उत्तर प्रदेश सरकार अपने राज्य के नागरिकों को तीन प्रकार के राशन कार्ड बनवाने की सुविधा प्रदान करती है। 

2. राशन कार्ड का प्रकार उनकी आर्थिक स्थिति के आधार पर बनाया जाता है। 

3. APL ration card- राज्य के वे नागरिक जो गरीबी रेखा से ऊपर अपना जीवन यापन करते है। उनके लिए सरकार ने एपीएल कार्ड की सुविधा दी है। 

4. BPL ration card- राज्य के वे परिवार जिनकी सालाना आय 1 लाख से कम है। उन्हें बीपीएल कार्ड दिया जाता है। जिसके माध्यम से वे राशन की दुकानों से सस्ते दामों पर राशन खरीद सकते हैं। 

5. AAY ration card- यह कार्ड ऐसे परिवारों के लिए जारी किया जाता है, जो बहुत ही गरीब हैं। जिनके पास आय का किसी भी प्रकार का स्त्रोत नहीं होता है। 

निष्कर्श

आज के लेख में हमने आपको Uttar Pradesh Ration Card list january में अपना नाम कैसे चेक करें इसके बारे में बताया है। यूपी राशन कार्ड से संबंधित अन्य किसी जानकारी के लिए आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

seventeen + 18 =