Panchayat Election 2021: अब तक 2,429 अस्त्र और 7,85,191 लीटर अवैध शराब…

Panchayat Election 2021
image source - ANI

इन दिनों पंचायत चुनाव की तैयारी जोरों से चल रही है। चुनाव सही तरीके से हो और उनमे कोई गड़बड़ी न हो सके इसके लिए यूपी पुलिस ने भी कड़ी मेहनत की है और अबतक कई आपराधिक व्यक्तियों को चिन्हित किया है साथ ही 2,429 अस्त्र और 7,85,191 लीटर अवैध शराब की बरामदगी की है।

उत्तर प्रदेश ADG (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने जानकारी दी कि पूर्व के चुनाव में अपराध में लिप्त रहे 5,171 व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनकी निगरानी की जा रही है। पंचायत चुनावों में लाइसेंसी शस्त्रों के दुरुपयोग की आशंका के मद्देनजर 6,49,428 लाइसेंसी शस्त्रों को जमा कराया गया है।

झांसी, हरदोई, कानपुर, रायबरेली, अयोध्या, गाजियाबाद, सहारनपुर और भदोही में पंचायत चुनाव होना प्रस्तावित है। इसकी पूरी व्यवस्था कर ली गई है। इन जिलों के कुल 19,774 मतदान केंद्रों के 51,036 मतदेय स्थलों पर मतदान प्रस्तावित है।

रायबरेली: तृण मूल कांग्रेस नेता के बयान को लेकर बवाल

चुनावों को सकुशल और भयमुक्त संपन्न कराने के लिए 7 मार्च से अभियान चलाए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत अब तक कुल 2,429 अस्त्र बरामद किए गए हैं। 7,85,191 लीटर अवैध शराब की बरामदगी करते हुए 18,888 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

11 + five =