व्हील चेयर पर बैठकर क्रिकेटर बिखेरेंगे अपना जलवा।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अब एक नई पहल के लिए तैयार है  और जिस अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय इकाना स्टेडियम में देश-विदेश के क्रिकेटर अपना जलवा बिखेर चुके हैं उस पर 28 सितम्बर को ऐसे क्रिकेटर उतरेंगे जो खेल की मुख्यधारा से कटे हुए हैं। व्हीलचेयर क्रिकेट इण्डिया भारत-ए और भारत-बी के बीच व्हीलचेयर क्रिकेट मैच का आयोजन कर रहा है। इसमें व्हीलचेयर पर बैठे क्रिकेटर बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में अपना हुनर दिखाएंगे। मैच का उद्घाटन उप मुध्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा और पुरस्कार वितरण खेलमंत्री  उपेंद्र तिवारी करेंगे। मैच सुबह आठ बजे शुरू होगा।

इस मैच में केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखण्ड, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत देश भर के व्हीलचेयर क्रिकेटर दोनों टीमों की तरफ से नजर आएंगे। इनमें उत्तर प्रदेश टीम के कप्तान आलराउण्डर सोमजीत सिंह, दिल्ली के विक्की कुमार, पंजाब के वीर संधू, कर्नाटक के शिव प्रसाद, दिल्ली के गुलशन कुमार  प्रमुख हैं। गुलशन कुमार का व्हीलचेयर पर बैठकर सबसे ज्यादा चक्कर लगाने का गीनिज बुक में कीर्तिमान दर्ज है। इस मैच के पूर्व खिलाड़ी 26 सितम्बर को अभ्यास करेंगे।

BCCI नए अध्यक्ष होंगे पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली

व्हीलचेयर क्रिकेट इण्डिया के ललित शर्मा ने बताया कि मैच कराने का मकसद व्हीलचेयर क्रिकेटरों को सामने लाना है जो किसी भी मामले में कम नहीं हैं। यह मैच ट्वेंटी-20 होगा। लेदर बॉल से खेला जाएगा। क्रिकेट के सभी नियमों का पालन किया जोगा। यहां तक एलबीडब्ल्यू भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि व्हीलचेयर की शुरुआत स्क्वाड्रन लीडर अभय प्रताप सिंह के प्रयास से हुई। मौजूदा समय देश में व्हीलचेयर क्रिकेट की 18 प्रदेशों में संस्थाएं हैं। भारतीय व्हीलचेयर टीम पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और दुबई जैसों देशों में शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। जल्द ही भारत में एक अंतरराष्ट्रीय इवेंट कराने की योजना भी बनाई है।

About Author