CAA और NRC के खिलाफ शिया समुदाय ने किया विरोध प्रदर्शन

protest
google

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में छोटा इमामबाड़ा के बाहर शिया समुदाय के लोगों ने भी नागरिकता संशोधन कानून (CAA) तथा भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ प्रदर्शन किया। शिया समुदाय के लोग केन्द्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून तथा भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर जैसे कानून लाने से नाराज हैं।

लखनऊ के थाना ठाकुरगंज में छोटा इमामबाड़ा के बाहर शिया समुदाय के दर्जनों लोगों ने हाथों में तख्तियां ले कर अपना विरोध दर्शाया। जब से केंद्र सरकार ने यह कानून पास कराया है तब से लगातार इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और इसको रद्द करने की मांग की जा रही है।

CAA व NRC के खिलाफ प्रसपा ने उपवास रखकर किया प्रदर्शन

संसद में नागरिकता संशोधन कानून को 11 दिसंबर को पास किया गया था। इस कानून के पक्ष में 125 वोट डाले गए थे जबकि 105 वोट इसके खिलाफ पड़े थे। राष्ट्रपति द्वारा 12 दिसंबर को इस कानून को मंज़ूरी भी मिल गई थी।

नागरिकता संशोधन कानून के मुताबिक मुस्लिमों को छोड़कर अन्य 6 अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भारतीय नागरिकता दी जाएगी और वह भी तब जब वह लोग 14 दिसंबर 2014 तक भारत में प्रवेश कर चुके होंगे। इनमे हिन्दू, जैन, बौद्ध, ईसाई, सिख तथा पारसी धर्म के लोग शामिल हैं। इस कानून के अनुसार केवल तीन पडोसी देशो से आये हुए लोगों की ही मिलेगी जिसमे पकिस्तान, अफगानिस्तान तथा बांग्लादेश के नागरिक हैं।

About Author