कलाम के जन्मदिवस पर तालीमी बेदारी संगठन द्वारा सेमिनार 

तालीमी बेदारी संगठन द्वारा पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम के जन्म दिन पर लखनऊ के गोमतीनगर में स्थित बुद्धा ऑडिटोरियम मे सेमिनार आयोजित किया गया। यह सेमिनार पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी मनाया गया। इसमें पूरे मुल्क भर से शिक्षविद बुद्धजीवी एक्टिविस्ट समाजसेवी नौकरशाह राजनीतिज्ञ कार्यक्रम में पहुंचे। उन सब ने कार्यक्रम में पहुंच कर अपने विचार व्यक्त किये तथा जागरूकता आपस सौहार्द भाईचारा पर विशेष ध्यान दिया गया। 

अब्दुल कलाम के जन्म दिवस पर जानिए कुछ खास

बुद्धा ऑडिटोरियम मे सेमिनार के मुख्य अतिथि शाहीन अकेडमी के संस्थापक डॉ अब्दुल कदीर व अधयक्षा पूर्व DGP UP रिजवान अहमद के साथ तालीमी बेदारी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ वसीम अख्तर भी मौजूद रहे। वही गोंडा के बसपा प्रभारी प्रत्याशी कटरा बाजार मसूद आलम खान ने अपने विचार रखते हुए डॉक्टर ऐ पी जे अब्दुल कलाम के बारे में लोगों को विस्तार रूप से बताया। उनके बारे में लोगों को संबोधित किया और इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को आपसी भाईचारा रखने के लिए कहा। 

About Author