संजय गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को 48 घंटे में गाड़ियां बरामद करने का दिया आदेश

image source-google

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चोरों ने एक बड़ी वारदात को बड़ी होशियारी के साथ अंजाम दिया है।बता दे की लखनऊ पुलिस स्‍टेशन से लगभग 500 मीटर के अंदर स्थित कनक कार बाजार से आज सुबह कई लग्‍जरी कार चोरी हो गई। चोरे ने लगभग दो घंटे तक घटना को अंजाम देते रहे।इसकी पुलिस को भनक तक नहीं लगी। इस वारदात खुलासा तब हुआ जब सुबह गोदाम कर्मचारी गोदाम खुलने आया। उसने बताया की गोदाम से बीएमडब्‍ल्‍यू, ऑडी फॉर्च्यूनर समेत आठ लग्जरी कार चोरी हुई हैं।

बता दे की एक साथ आठ लग्जरी गाड़ियों के चोरी की घटना से राजधानी के व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया।बताया जा है की चोरी हुई आठ लग्जरी गाड़ियां जिसमें बीएमडब्ल्यू, ऑडी, फॉर्च्यूनर, इनोवा जैसी लाखों की कीमत वाली गाड़ियां भी शामिल है। इनकी चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ट्रांस गोमती के पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक ट्रांस गोमती से सभी वाहनों को 48 घंटे में बरामद करने की मांग की है।

उन्होंने कहा की यदि 48 घंटे में गाड़ियां बरामद नहीं हुई तो व्यापारी सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा एक साथ इतनी गाड़ी चोरी हो जाने की ऐसी दुस्साहस भरी घटना राजधानी लखनऊ ही नहीं प्रदेश की पहली घटना है। अपर पुलिस अधीक्षक ट्रांस गोमती राजेश श्रीवास्तव ने व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ कुछ सुराग हाथ लगे हैं। चोर शीघ्र ही पकड़े जाएंगे।

इसके साथ ही घटना स्थल पर आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों में कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, बादशाह नगर अध्यक्ष मोहम्मद फुरकान, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, मसीह उज जमा गांधी ,विनोद सोनी ,मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद आमिर सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय व्यापारी मौजूद थे।

About Author