पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता में लखनऊ रनर अप, मुरादाबाद विजेता

google

उत्तर प्रदेश में 22वीं पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे लखनऊ जोन रनर अप रहा और मुरादाबाद जोन को प्रथम स्थान हासिल हुआ। लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कलानिधि नैथानी पदक विजेता घुड़सवारों के साथ फोटो सेशन करवाया। उन्होंने पदक विजेताओं का उत्साहवर्धन किया और उनके अंदर नई ऊर्जा का संचार किया।

रनर अप रहे लखनऊ जोन को 3 स्वर्ण पदक, 5 रजत पदक तथा 3 कांस्य पदक समेत कुल 11 पदक हासिल हुए। 22वीं उत्तर प्रदेश पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता 19 नवम्बर से 22 नवम्बर तक मुरादाबाद की पुलिस अकादमी में आयोजित हुई थी और इसमें 12 जोन के घुड़सवारों ने हिस्सा लिया था। लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने 4 दिसंबर को रिजर्व पुलिस लाइन में विजेताओं को प्रशंसा किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता में घुड़सवारों का प्रदर्शन

  • शिवाजी दुबे: 2 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक, 1 कांस्य पदक
  • प्रदीप शुक्ल: 1 स्वर्ण पदक
  • चंद्रका यादव: 1 रजत पदक, 1 कांस्य पदक
  • श्याम कृष्ण दुबे: 1 रजत पदक

राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में अयोध्या की सुमेधा ने मारी बाजी

प्रतियोगिता में घोड़ों का प्रदर्शन

  • रोनाल्डो: 2 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक, 1 कांस्य पदक
  • ज्वाला: 1 स्वर्ण पदक, 1 कांस्य पदक
  • राधा: 2 रजत पदक, 1 कांस्य पदक
  • सायमण्ड: 1 रजत पदक

हरियाणा के हिसार में आल इंडिया पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता होने वाली है जिसमे इस प्रतियोगिता के विजेता शिवाजी दुबे तथा चंद्रका यादव और घोड़े रोनाल्डो तथा ज्वाला को चुना गया है।

About Author