मऊ में इंटरनेट सेवाएं बहाल, 12वीं तक की कक्षाएं चालू

mou
google

उत्तर प्रदेश के मऊ ज़िले में आज से इंटरनेट सेवाओं को फिर से चालू कर दिया गया है और सभी स्कूलों में नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाएं दुबारा चालू कर दी गई हैं। सभी कक्षाएं सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ लगातार हो रहे प्रदर्शन के बाद यहां पर इंटरनेट सेवाओं को रोक दिया गया था और 12वीं तक की कक्षाएं बंद कर दी गई थीं।

CAB विरोध प्रदर्शन के चलते मऊ में भी बंद हुई इंटरनेट सेवा

नागरिकता संशोधन कानून और भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ पूरे प्रदेश में लगातार हिंसा चल रही थी जिसमे कई लोगों के मारे जाने की भी खबर है। हालांकि अब कुछ शांति नज़र आ रही है। हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों को भी चोटें आयीं थी। उग्र लोगों ने बहुत सी सरकारी संपत्ति को भी नुक्सान पहुँचाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी भरपाई करने के लिए प्रदर्शनकारियों की संपत्ति ज़ब्त करना भी शुरू कर दिया है।

About Author