दिवंगत पुलिस कर्मचारियों के आश्रितों ने प्रोन्नति बोर्ड के सामने किया प्रदर्शन

dependents of police employees demonstrated
google

सेवाकाल में दिवंगत पुलिस कर्मचारियों के आश्रितों ने उत्तर प्रदेश भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड कार्यालय के सामने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। आश्रितों की उपनिरीक्षक ना. पु. (नई नियमावली) भर्ती प्रक्रिया के नियम के अनुसार मृतक आश्रित अभ्यार्थियों को 5% पद नहीं दिए जा रहे हैं जिसके कारण यह प्रदर्शन किया गया। प्रदेश भर से आये मृतक आश्रित उपनिरीक्षक अभ्यार्थियों ने पुलिस भर्ती बोर्ड का घेराव करने का प्रयास करने पर पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें रोक दिया।

मृतक आश्रित उपनिरीक्षक अभ्यार्थियों का कहना है कि 456 अभ्यर्थियों की सूची में से केवल 29 पदों पर करके सभी आश्रित अभ्यार्थियों का हनन हुआ है। इन आश्रित अभ्यार्थियों ने आरोप लगाया है कि 2017 से अभी तक प्रत्यावेदन लंबित है और इसकी वजह से उनके परिवार को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Coronavirus : शाहीन बाग़ के प्रदर्शनकारियों ने सरकार से किया सैनिटाइज़र्स व मास्क की मांग

आश्रित अभ्यार्थियों का कहना है कि सरकार और पुलिस विभाग की सेवा में हम लोगों ने अपनों को खो दिया है लेकिन आज उसी पुलिस विभाग ने 456 अभ्यार्थियों में से सिर्फ 29 पदों पर ही भर्ती कर रहा है। विभाग का यह कदम नई नियमावली में दर्ज प्रावधान के बिलकुल अलग है।

आश्रित अभ्यार्थियों ने बताया कि नई नियमावली के अनुसार सीढ़ी भर्ती का 5% पद दिवंगत पुलिस कर्मचारियों के आश्रितों के लिए रिज़र्व हैं लेकिन ऐस नहीं किया जा रहा है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

14 − five =