महिलाओं के प्रति अपराध दिन पर दिन बढ़ रहे हैं-राजीव त्यागी

google

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उन्नाव और शाहजहांपुर में रेप मामले में तत्काल कार्यवाही की मांग की थी। उसी विषय पर आज कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी ने बयान दिया है। उनका कहना है की उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध दिन पर दिन बढ़ रहे हैं जो की बहुत ही चिंता का विषय है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। प्रियंका गांधी ने मैनपुरी में सुभाष पांडे की बेटी की हत्या को लेकर सीएम को पत्र लिखा है। उस पर जल्द से जल्द सरकार को कार्यवाही करनी चाहिए। क्योकि उन्नाव और शाहजहांपुर में रेप मामला चिंता का विषय है।

इसके बावजूद भी मैनपुरी में एक नवोदय विद्यालय में छात्रा की हत्या कर दी जाती है। और प्रदेश सरकार शांत है। इतना ही नहीं छात्रा का शव बिना परिवार की मौजूदगी पर जल प्रवाह किया गया। जब की छात्रा के शव पर चोट के निशान मिले थे। उसके खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं की गई।

महिला सशक्तिकरण की उड़ाई जा रही है धज्जियां

उन्होंने कहा की मै बस इतना चाहता हूँ की प्रदेश में बढ़ रहे महिलाओं के प्रति अपराध के खिलाफ सरकार अपनी कुम्भकरण की नींद से उठ कर कार्यवाही करे। प्रियंका गांधी ने पत्र लिखकर योगी जी से जो मांग की है। उस पर ध्यान दिया जाये। इसके साथ ही उन्होंने कहा की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कार्य योजना बनानी होगी। तथा मैनपुरी मामले पर सरकार निष्पक्ष रूप से जांच कराएं।

About Author