राजधानी में आज सीएम योगी का एक के बाद एक कार्यक्रम 

image source- google
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सीएम योगी का एक के बाद एक कार्यक्रम जारी रहने वाला है जिसके चलते आज सीएम सबसे पहले बहराइच व श्रावस्ती जिले के अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक करेंगे फिर उनका  हेलीकॉप्टर दोपहर 1:05 बजे पुलिस लाईन हेलीपैड पर उतरेगा और सीएम 1:10 पर कलेक्ट्रेट सभागार के लिए कार से होंगे रवाना होंगे।
इसके अलावा फिर सीएम को  3:15 बजे पुलिस लाइन श्रावस्ती से हेलीकॉप्टर द्वारा बलरामपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। इसी के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में अहम् बैठक भी है जिसमे कई अहम् प्रस्तावों को पारित कर उन्हें मंजूरी दी जाएगी।

इन प्रस्तावों को आज कैबिनेट में किया जायेगा पेश –

  • चिकित्सा शिक्षा ,औद्योगिक विकास ,भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, राज्य संपत्ति विभाग से जुड़े कई प्रस्ताव कैबिनेट में होंगे पेश।
  • ग्राम उम्भा जनपद सोनभद्र के चिन्हित पात्र परिवारों तथा एसईसीसी 2011 में छूटे हुए पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान में सम्मिलित किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पेश किया जायेगा।
  • आरोग्य निधि के अंतर्गत स्थापित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा कोष में कतिपय संशोधन किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पेश किया जायेगा।
  • राजकीय मेडिकल कॉलेजों में संविदा के आधार पर नियुक्त किए जाने वाले चिकित्सा शिक्षकों के मानदेय का पुनर्निर्धारण किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पेश किया जायेगा।
  • उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति 2017 के क्रियान्वयन संबंधी नियमावली के अंतर्गत प्रदेश में मेगा परियोजनाओ की स्थापना को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से दी जाने वाली विशेष सुविधाओं एवं रियायतों के विषय मे प्रस्ताव पेश किया जायेगा।
  • खनिज के अवैध परिवहन को नियंत्रित करने हेतु प्रदेश की टोल प्लाजा ऊपर रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन आधारित सिस्टम लगाए जाने हेतु इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड नई दिल्ली को सेवा प्रदाता नामित किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पेश किया जायेगा।
  • राज्य सम्पति विभाग के स्टाफ पूल में निष्प्रयोज्य घोषित एवं नीलाम किये गए 16 वाहनों के सापेक्ष आवश्यकता एवं औचित्य के दृष्टिगत प्रतिस्थापन स्वरूप 16 नए वाहन का क्रय किए जाने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में पेश किया जायेगा।

About Author