कोहरे के कारण हुए दनकौर हादसे पर सीएम ने किया शोक व्यक्त

road accident
google

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गौतमबुद्धनगर के दनकौर क्षेत्र में कोहरे के कारण हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का पूरा इलाज करवाने का भी निर्देश दिया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने दुर्घटना बाहुल्य इलाकों में सुरक्षित आवागमन के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक प्रबंध करने का आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों की आत्मा की शांति की कामना किया तथा मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना ज़ाहिर किया है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को आदेश दिया है कि दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में जल्द से जल्द सुरक्षित आवागमन के लिए इंतज़ाम किये जाएं।

करंट लगने से 3 की मौत, मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त

ग्रेटर नोएडा के जनपद गौतमबुद्धनगर के दनकौर क्षेत्र में 29 दिसंबर को अर्टिका कार संभल से दिल्ली की ओर जा रही थी जिसमे 11 लोग सवार थे। कार बिलासपुर खेरली के पास रात के करीब 11:30 बजे अचानक एक नहर में गिर गई जिसमे 2 नाबालिग समेत 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 अन्य लोग घायल हो गए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है जिनके इलाज का खर्च मुख्यमंत्री की तरफ से किया जाएगा।

About Author