मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे कानपुर

google

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के कानपुर आने से पहले वहाँ की तैयारियों का जायजा लेने कानपूर पहुंचे। आपको बता दे की 14 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर आ रहे हैं। उनके आने से पहले वहाँ की तैयारियाँ जोरो पर है। इस दौरान कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपूर पहुंचे। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय मैदान में बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद उन्होंने अफसरों के साथ बैठक की।

आम जनता के हक के लिए कांग्रेस पार्टी ने लगाई गुहार

सीएम योगी ने कानपुर में पीएम के आने से पहले कार्यक्रम की अब तक क्या तैयारियां हुईं और गंगा की क्या स्थिति है तथा प्रोजेक्ट धरातल पर कितना उतरे आदि बिंदुओं पर जानकारी ली। इसके बाद वह गंगा किनारे अटल घाट पहुंचे, जहां पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां से वह विशेष स्टीमर पर सवार होकर अफसरों के गंगा नदी का जायजा लेने निकले।

उन्होंने नदी में गिरने वाले नालों और घाटों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद वह झांसी के लिए रवाना हो गए। शुक्रवार से ही अफसर गंगा में गिरने वाले चोर नालों को भी बंद करने की कवायद में जुटे रहे मुख्यमंत्री योगी का आज शहर आगमन पर स्वागत करने सीएसए के हेलीपैड पर अधिकारी खड़े हुए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री के आगमन पर कानपुर में उनकी सुरक्षा व्यवस्था के कड़ी व्यवस्था की गई।

About Author