CAA Protest: प्रयागराज में 100 लोगों पर दर्ज हुई FIR

protest
google
  • धारा 144 के उल्लंघन में 10,000 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक और दर्ज हुई FIR
  • CAA के खिलाफ प्रदर्शन करने पर 150 लोगों को किया गया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन क़ानून (CAA) के खिलाफ लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रयागराज में धारा 144 लागू होने के बावजूद कल जुमे की नमाज़ के बाद लोगों ने ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने पर 100 व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज किया है और 150 लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही क्षेत्र में धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में 10,000 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक और FIR दर्ज की गई है।

CAA व NRC के खिलाफ प्रसपा ने उपवास रखकर किया प्रदर्शन

देश के कई राज्यों में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बवाल मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश तथा बिहार सहित बहुत से राज्यों में हिंसक प्रदर्शन किये जा रहे हैं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बहुत से ज़िलों में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शन और आगजनी के दौरान 11 लोगों की मृत्यु भी हो गई। कई जगह पर बेकाबू भीड़ के आगे पुलिस को भी अपने कदम पीछे हटाना पड़ा।

About Author