दूसरे दिन भी निकाली गई बीजेपी की गांधी संकल्प यात्रा

google

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी ने दूसरे दिन गांधी संकल्प यात्रा निकला। बीजेपी के विधायक मुकेश शर्मा ने पूर्व विधानसभा के मण्डल एक में राजीव गांधी वार्ड के मलिक टिम्बर से नीलकंठ गोमतीनगर तक तथा मध्य विधानसभा के मध्य मण्डल 3 में नाका हिण्डोला चैराहे से लेकर झण्डेवाला पार्क अमीनाबाद तक, डा. नीरज बोरा ने उत्तर विधानसभा के मण्डल दो में पम्पिंग स्टेशन मल्लाही टोला से लेकर दौलतगंज चैराहे तक, पश्चिम मण्डल 1 में विधायक सुरेश श्रीवास्तव ने सआदतगंज चैराहे से आलमनगर पुल तक और पूर्व मण्डल 4 में विधायक अविनाश त्रिवेदी ने रामलीला मैदान से मटियारी चैराहे तक गांधी संकल्प यात्रा का नेतृत्व किया।

google

गांधी संकल्प यात्रा में प्रमुख रूप से महानगर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और सभी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्र कर स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, रक्तदान, पर्यावरण जैसे मुद्दों के बारे में सन्देश दिया गया तथा उन्होंने लोगों से इन मुद्दों पर बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए अपील भी किया।

प्रियंका गांधी के पदयात्रा में मची भगदड़, कई पत्रकार हुए घायल

गांधी संकल्प यात्रा के दूसरे दिन मुख्य रूप से महामंत्री राम अवतार कनौजिया, मण्डल के अध्यक्ष दीपक सोनकर, अनूप सिंह, केके जायसवाल, दीपक सोनकर, अरूण राय, सुशील निगम गज्जी, शैलेन्द्र वर्मा, स्नेहलता राय, मनोज रस्तोगी, रिंकू मिश्रा, अतुल अवस्थी, विनय, रंजन पाण्डेय, संतोष चैधरी, राजेश सिंह गब्बर, प्रकाश चन्द्र मिश्रा, गीता पाण्डेय, रानी कनौजिया, शालू टण्डन, विकास मिश्रा, मधुबाला त्रिपाठी, आशीष संतोष, संजय सिंह राठौर, अश्वनी बाजपेयी, कमल त्रिपाठी, शैलेन्द्र राय, अवध किशोर त्रिपाठी, रोहित सिंह, श्याम बहादुर सिंह, इंदल गौतम समेत बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत किया।

About Author