बड़ी खबर : कुख्यात अपराधी विकास दुबे गिरफ्तार या आत्मसमर्पण ?

कानपुर गोलीकांड के आरोपी कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने मंदिर में चिल्ला-चिल्लाकर खुद को विकास दुबे बताया। इसके बाद गार्ड ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। शिवराज चौहान ने कहा कि उनकी सरकार किसी भी अपराधी को नहीं बख्शेगी। इसी बीच यूपी पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश के रवाना हो गई है।

यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने दुबे की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि की है। फिलहाल उज्जैन के फ्रीगंज थाने से उसे किसी गुमनाम स्थान पर ले जाया गया है। इसके अलावा यूपी पुलिस की एक टीम भी उज्जैन रवाना हो चुकी है।

 

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

15 − three =