कई दिनों से अपने विवाह को लेकर चर्चा में रही उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी की विधायिका अदिति सिंह का विवाह कल रात धूम धाम के साथ संपन्न हुआ। पंजाब के नवांशहर से कांग्रेस विधायक अंगद सिंह सैनी और उत्तर प्रदेश के रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की शादी बृहस्पतिवार को दिल्ली में संपन्न हुई। इनका विवाह छतरपुर के जोरबा बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया। इस समारोह के दौरान यूपी व पंजाब के अलावा दिल्ली से भी लोग शामिल हुए। बता दे की उनकी शादी हिन्दू व सिख रीति रिवाज से सम्पन्न हुई।
अदिति सिंह की शादी में राजनीति की ये दिग्गज हस्तियाँ होगीं शामिल
बता दें कि शादी से कुछ घंटों पहले अदिति सिंह ने अपने स्वर्गीय पिता अखिलेश सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट डाली थी। इसमें उन्होंने अपने पापा के लिए लिखा कि ‘पापा आपने अंगद को मेरा सच्चा जीवन साथी चुना। इस खुशी के मौके पर आप नहीं हैं, आइ मिस यू पापा।
एक पिता की सबसे बड़ा सपना उसकी बेटी की शादी करना होता है, पापा आपने अंगद को मेरा सच्चा जीवनसाथी चुना, आज इस खुशी के मौके पर आप नही हैं, आपकी बहुत याद आ रही है।।
I love you Papa
I miss you Papa pic.twitter.com/bz3rZCYnnn— Aditi Singh (@AditiSinghINC) November 21, 2019
बता दें कि अदिति सिंह रायबरेली से कांग्रेस विधायक हैं। उनकी शादी का समारोह शाम पांच बजे से शुरू हो गया था। शादी के दिन ही अदिति सिंह ने ट्विटर पर पिता के नाम भावुक पोस्ट की है जो काफी वायरल हो रहा है। शादी समारोह काफी धूम धाम के साथ संपन्न हुआ। वहाँ उपस्थित लोगो ने वर वधु दोनों को आशीर्वाद दिया।