बढ़ते प्रदूषण को लेकर आदर्श व्यापर मंडल ने हाथ बढ़ाये

image suorce-google

देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण सीमा की पार होने के बाद अब राजधानी लखनऊ में भी बढ़ते वायु प्रदूषण का खतरा मडरा रहा है।जिसे देखते हुए उत्तर प्रदेश के व्यापर मंडल ने गहरी चिंता जताई है। और प्रदूषण को कम करने में सहयोग तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की है। इसके साथ ही व्यापारियों ने सुंदर लखनऊ ,उत्तम लखनऊ और सुरक्षित लखनऊ के लिए भरपूर सहयोग करने का जिलाधिकारी को वायदा किया है।
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ देकर लखनऊ के जिलाधिकारी पद पर आसीन होने की बधाई दी।

बता दे की वायु प्रदूषण कम करने के लिए आदर्श व्यापार मंडल राजधानी में जागरूकता अभियान चलाएगा। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ आज कलेक्ट्रेट के अब्दुल कलाम सभागार में नवनियुक्त जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश ने सुबह 10 बजे बैठक की। परिचय बैठक में आदर्श व्यापार मंडल की राजधानी की 125 बाजारों के पदाधिकारी शामिल हुए। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने नवनियुक्त जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें लखनऊ के जिलाधिकारी पद पर आसीन होने के लिए बधाई दी तथा उनको लिखित स्वागत पत्र सौंप कर उनके कार्यकाल में लखनऊ के व्यापारियों की समस्याओं का समाधान सुगमता पूर्वक होने की उम्मीद जताई।

व्यापर मंत्री संजय गुप्ता ने जिलाधिकारी को उनके हर सकारात्मक कार्यों में तथा सुंदर एवं उत्तम लखनऊ के लिए अपने पदाधिकारियों की ओर से भरपूर सहयोग का वायदा किया। जिलाधिकारी ने परिचय बैठक में व्यापारियों से राजधानी में बढ़ते हुए वायु प्रदूषण को घटाने में सहयोग की अपील की तथा व्यापारियों से अधिक से अधिक लोगों को भी वायु प्रदूषण घटाने हेतु जागरूक करने की अपील की तथा शीत ऋतु में उचित पात्रता वाले लोगों की भी सहयोग करने की अपील की है।

संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा आदर्श व्यापार मंडल लखनऊ में कई स्थानों पर अस्थाई रैन बसेरे बनाएगा तथा उचित पात्रता वाले लोगों को कंबल का भी वितरण करेगा। इसके साथ ही वायु प्रदूषण कम करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाएगा। इस बैठक के दौरान संगठन के कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, नगर महामंत्री संजय त्रिवेदी, विजय कनौजिया, ट्रांस गोमती चेयरमैन अशोक यादव, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, ट्रांस गोमती महामंत्री नरेंद्र शर्मा ,नगर उपाध्यक्ष डॉ साकेत चतुर्वेदी , अशोक भाटिया,मसीह उजमा गांधी, मोहम्मद रिजवान गोमती नगर चेयरमैन आनंद रस्तोगी ,गोमती नगर अध्यक्ष गिरीश भार्गव ,मोहम्मद आदिल, राजाराम रावत सहित लगभग 125 बाजारों के अध्यक्ष महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

About Author