अवैध डेयरी के विरुद्ध अभियान में ज़ब्त किये गए 62 पशु

  • अवैध डेयरियों खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मिली यह कममयबी
  • अवैध रूप से चलाई जा रही थी राजाजीपुरम क्षेत्र में यह डेयरी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित राजाजीपुरम इलाके में गुरुवार को एक डेयरी पर छापा मार कर 62 पशुओं को ज़ब्त किया गया। यह डेयरी अवैध रूप से चलाई जा रही थी।

राजाजीपुरम क्षेत्र में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में जोन-२ के जोनल अधिकारी, पुलिस बल तथा प्रवर्तन दस्ता के सहयोग से अवैध डेयरियों खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत यह कममयबी हाथ लगी है।

निराश्रित गायों की जांच मामले में जिलाधिकारी निलंबित

अभियान में शामिल नगर निगम के कर्मचारी इन सभी पशुओं को एक बड़े वाहन में लाद कर ले गए। इन पशुओं में गाय और भैंसें थीं। इस दौरान डेयरी में लोगों की भीड़ जमा हो गई जो इस पूरी कार्यवाही को देख रहे थे।

About Author