सरकार के लिए बोझ 25 हजार होमगार्ड ?

यूपी में पुलिस फोर्स की कमी अक्सर रहती है, जिसकी वजह से भर्तियां निकलने की बात होती रहती है। और पुलिस फोर्स की कमी के कारण होमगार्डस तथा अन्य फोर्स बलो को तैैनात किया जाता है। होमगार्डस के सिपाही पुलिस फ़ोर्स का आधे से ज्यादा काम वो खुद ही करते है। आज जब होमगार्डस का वेतन पुलिस के बराबर किया गया तो बजट पर भार बढ़ गया और उसको बैलेंस करने के लिए होमगार्डों की छंटनी करना क्या सही रहेगा। होमगार्डों की संख्या कम करने से क्या बजट पर जो भार आया है, वो बराबर हो जायेगा।

होमगार्डों की संख्या में 32 फीसदी तक होगी कटौती 

अधिकारियों ने बताया है कि पुलिस और बाकी विभागों ने घटाई होमगार्डों की संख्या, कानून व्यवस्था में ड्यूटी करने वाले होमगार्डों की संख्या में भी 32 फीसदी तक कटौती की जाएगी।

25 दिन की बजाय मिलेगी 15 दिन की ड्यूटी

प्रयागराज में एडीजी पुलिस मुख्यालय के बीपी जोगदंड के आदेश जारी करने के बाद 25 हजार होमगार्ड की सेवाएं समाप्त कर दिया जाएगा। जोगदंड ने कहा कि 28 अगस्त को मुख्य सचिव की बैठक में ड्यूटी समाप्त करने का फैसला लिया गया था। अभी तक 40 हजार होमगार्ड्स की ड्यूटी समाप्त कर दी गयी है। पहले होमगार्ड को 25 दिन की ड्यूटी मिलती थी। मगर अब होमगार्डों को 25 दिन की बजाय 15 दिनों की ही ड्यूटी मिला करेगी।

About Author