UP Mansoon Session: तालिबान का समर्थन करने वालों पर जम कर बरसे सीएम योगी

up mansoon session
image source - google

• बजट दो गुना बढ़ा
• GSDP को 20-21 लाख करोड़ रुपये तक पहुँचाया
• यह पहली महामारी है जिसमें एक भी गरीब भूखा नहीं मरा
• इज ऑफ डूइंग बिजनेस में उ.प्र. 16वें स्थान से दूसरे स्थान पर
• तालिबान का समर्थन करने वालों के चेहरे एक्सपोज किए जाने चाहिए

UP Mansoon Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 5 वर्ष के दौरान प्रदेश में बज़ट का दायरा लगभग दोगुना हुआ। आज हम लगभग 6 लाख करोड़ रुपये तक बज़ट के दायरे को पहुंचाने में सफल रहे हैं। बड़ी सोच, बड़े कार्य तो बज़ट का दायरा भी बड़ा होगा।

प्रदेश की GSDP 5 वर्ष पहले 10-11 लाख करोड़ के आसपास थी आज हम इसे 20-21 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचें में सफल हुए हैं। 2015-16 में उत्तर प्रदेश देश अर्थव्यवस्था में 6 नंबर पर थे। उत्तर प्रदेश आज नंबर 2 की अर्थव्यवस्था बनी है।

Tweet

यह पहली महामारी है जिसमें एक भी गरीब भूखा नहीं मरा। हमें महामारी को तो स्वीकार करना होगा नहीं तो बीमारी के उपचार के लिए और बीमारी से बचाव के लिए कोई अभियान आगे नहीं बढ़ पाएगा।

व्यवसाय की सुगमता क्या होनी चाहिए इसपर हमने व्यापक संशोधन किए, नीतियां बनाई जिसके परिणाम सामने हैं। अगर दुनिया में भारत निवेश का सबसे अच्छा देश है, तो देश में उत्तर प्रदेश सबसे अच्छा गंतव्य है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस में उ.प्र. 16वें स्थान से दूसरे स्थान पर आया है।

आज उत्तर प्रदेश में कोविड के लिए 4 लाख टेस्ट प्रतिदिन करने की क्षमता विकसित कर ली है। अब तक 7 करोड़ टेस्ट उत्तर प्रदेश में किए जा चुके हैं।

महाराष्ट्र: जन आशीर्वाद यात्रा पर मंत्री असलम शेख ने कहा BJP को समझना चाहिए कि…

सीएम योगी ने तालिबान का समर्थन करने वालों को लेकर कहा कि कुछ लोग तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। वहां महिलाओं और बच्चों के साथ क्या क्रूरता की जा रही है। परन्तु कुछ लोग बेशर्मी से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। इन सभी के चेहरे एक्सपोज किए जाने चाहिए।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

eight + 4 =