UP: अपनी गाड़ी पर भूलकर भी ना लिखवाएं यह नाम, जुर्माने के साथ गाड़ी होगी…

cast name on vehicles
image source - google

लोग दोपहिया या चार पहिया वाहन खरीदने के साथ ही उस पर अपनी इच्छा अनुसार कुछ ना कुछ लिखवाया करते हैं। लेकिन अब कुछ शब्द लिखना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। क्योंकि खुद केंद्र द्वारा यूपी सरकार को पत्र लिखकर कुछ चीजों को लिखने से रोकने को कहा है।

जो लोग अपनी गाड़ी पर जातिसूचक नाम लिखवाते हैं उनको ऐसा करना अब महंगा पड़ सकता है। अक्सर मार्ग में जाते हुए सैकड़ों ऐसी गाड़ियां दिखती हैं जिनके पीछे क्षत्रिय, ब्राह्मण, यादव, गुर्जर, जाट आदि लिखा होता है। लेकिन अब जो लोग ऐसा करेंगे उनके ऊपर यूपी सरकार सख्त कार्यवाही करेगी।

क्या है पूरा मामला

दरअसल केंद्र को काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि दोपहिया और चार पहिया वाहनों के पीछे जातिसूचक नाम लिखवाने का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। ऐसा करके वे लोग एक दूसरे की जातियों को कमतर दिखाने का प्रयास करते हैं। एक सभ्य समाज में ऐसा करना ठीक नहीं है। इसके बाद पीएमओ की तरफ से योगी सरकार को पत्र लिखकर इस प्रथा पर रोक लगाने को कहा गया।

पहले यूपी सरकार लोगों को जागरूक करने के लिए सभी जिलों में अभियान चलाएगी। इसके बाद भी अगर लोग अपनी दो पहिया या चार पहिया वाहनों पर जातिसूचक नाम लिखवा कर घूमते पाए जाते हैं तो पहले जुर्माना और फिर बाद में गाड़ी सीज करने की भी कार्यवाही की जा सकती है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

four × one =