पुस्तकों के विमोचन कार्यक्रम में यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना

आज यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (UP Former CM Akhilesh Yadav) ने आधा दर्जन कवियों की पुस्तकों का विमोचन किया। सीएम ने राधेश्याम पाल,फाजिल खान, चंचल श्रीवास्तव के गीत का विमोचन किया गया। इसके साथ ही BJP सरकार पर निशाना साधा।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के राज में किसान बहुत परेशान है। वो देश के लिए अन्न उपजाता है और विकास के लिए अपनी जमीन भी देता पर सरकार उसे ठीक तरह से मुआवजा नहीं देती है। यह दुख की बात है कि केंद्र व राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार होने के बावजूद किसान सबसे ज्यादा परेशान है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर कहा कि सपा यूपी चुनाव में 400 सीटें जीतने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता में भाजपा के प्रति भारी गुस्सा है। चुनाव आने पर भाजपा की पराजय निश्चित है।

अखिलेश यादव शनिवार को सपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इसी कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में किसान बहुत परेशान है। वो देश के लिए अन्न उपजाता है और विकास के लिए अपनी जमीन भी देता पर सरकार उसे ठीक तरह से मुआवजा नहीं देती है। यह दुख की बात है कि केंद्र व राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार होने के बावजूद किसान सबसे ज्यादा परेशान है।

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से की बात

अखिलेश यादव ने भाजपा द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों का सम्मेलन आयोजित करने पर कहा कि लोकतंत्र के साथ इससे ज्यादा मजाक नहीं हो सकता। ये दोनों ही चुनाव जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षकों ने भाजपा को जितवाए हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

7 + 16 =