उन्नाव मामले को लेकर यूपी पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना

petrol and diesel price hike
google

• सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने की प्रेस कॉनफेरेन्स
• उन्नाव मामले को लेकर BJP पर साधा निशाना
• पेट्रोल-डिसल की बढ़ती कीमत पर भी की बात

आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कॉनफेरेन्स कर उन्नाव मामले और पेट्रोल-डिसल की बढ़ती कीमत को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के लोगों को दुखी किया है और किसानों के सामने संकट पैदा कर दिया है। भाजपा ने जो कहा था जब करने का समय आया तो ऐसा कानून बना दिया जिससे पूरी खेती-किसानी संकट में चली जाएगी। पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से महंगाई बढ़ती है।

उन्नाव मामले को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि जो पुलिस कह दे रही है सरकार वो मान ले रही है। आज दो बहनों की जान चली गई और एक बचेगी या नहीं यह बड़ा सवाल है। उन्नाव में लगातार घटनाएं हो रही हैं। आखिर इसका जिम्मेदार कौन है। जब सरकार पुलिस को खुली छूट दे देगी तो यह ही होगा।

शोपियां में सेना ने 3 आतंकवादियों को मार गिराया, इनके पास से मिले ये हथियार

बता दें उन्नाव में खेत में 3 लड़कियां बेहोश मिली थी। जिनमें से 2 की मौत हो गयी और एक की हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले की जाँच के लिए 6 टीमें गठित की गयी हैं। वहीं देश में लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। जिसको लेकर विपक्षी पार्टियां सरकार को घेरने में लगी हुई हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

1 × one =