UP: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने दी जानकारी, सरकार के राजस्व में हुई कितने करोड़ रुपये की वृद्धि

economic activity in UP
image source - google

उत्तर प्रदेश सरकार को 1491.74 करोड़ रुपये ज्यादा राजस्व प्राप्त हुआ है। June में 11164.11 करोड़ रुपये का राजस्व सरकार को मिला था और जुलाई में ये बढ़कर 12655.85 करोड़ रुपये हो गया है। राजस्व में वृद्धि की जानकारी खुद वित्त मंत्री श्री सुरेश खन्ना ने दी।

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि जुलाई 2020 के सापेक्ष जुलाई 2021 प्रदेश सरकार के मुख्य कर राजस्व वाले मदों में 1980.43 करोड़ की वृद्धि हुई।

किन-किन विभागों में कितना राजस्व का लाभ मिला

• सुरेश खन्ना ने बताया कि मुख्य कर करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2021-2022 के जुलाई माह में कुल रुपए 12655.85 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। जबकि वर्ष 2020 और 2021 के जुलाई माह में 10675.42 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ।

• इस प्रकार माह जुलाई 2021 में गत वर्ष के महा अरे जुलाई 2020 की तुलना में 1980.43 करोड़ अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।

• जीएसटी के अंतर्गत माह जुलाई 2021 में कुल 4697.99 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई। जबकि जुलाई 2020 के माह में 4120.62 करोड़ था।

• वेट के अंतर्गत जुलाई 2021 में 2328.34 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि जुलाई 2020 में 1903.54 करोड़ थी। आपकारी के अंतर्गत जुलाई 2021 में कुल 2795.49 करोड़ की राजस्व प्राप्त हुई। जबकि जुलाई 2020 में 2632.58 करोड़ थी।

Tokyo Olympic: 4 दशक बाद मिली जीत की ख़ुशी में डूबा पूरा देश, राष्ट्रपति, पीएम सहित इन हस्तियों ने दी बधाई

इसके अलावा भी सुरेश खन्ना ने स्टांप एवं निबंध, परिवहन के आंकड़े दर्शाए। सुरेश खन्ना के सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2020 और 2021 में राजस्व को 68.3% का लाभ हुआ, और 2021-2022 में 74.1 प्रतिशत का लाभ हुआ।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 × 4 =