UP Election 2022: BSP प्रमुख मायावती ने जारी की 51 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

bsp candidates list

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मद्देनजर आज बसपा सुप्रीमों मायावती ने BSP के 55 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। उन्होंने इस मौके पर एक नया नारा भी दिया है- ‘हर पोलिंग बूथ को जिताना है, BSP को सत्ता में लाना है’।

bsp list of 51 candidates bsp list of 51 candidates

Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक है। सभी राजनितिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही है। इसी कड़ी में आज BSP सुप्रीमों मायावती ने अपनी पार्टी के 55 उम्मीदवारों की दूसरी सूची (Second List) जारी की है।

बसपा प्रमुख मायावती ने दूसरे चरण की 55 में से 51 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही राज्य मुख्यालय में सूची जारी करने के दौरान उन्होंने BSP के सभी नेता तथा कार्यकर्ताओं से कोरोना गाइडलाइन का पालन कर चुनाव प्रचार करने की अपील की है।

BSP की दूसरे चरण के 51 प्रत्याशियों की सूची

  1.  नकुड़ से साहिल खान, बेहट से रईस मलिक को टिकट
  2. गंगोह से नोमान मसूद, सहारनपुर नगर से मनीष अरोड़ा प्रत्याशी
  3. देवबंद से चौधरी राजेंद्र सिंह को बीएसपी का टिकट
  4. सहारनपुर ग्रामीण से अजब सिंह, रामपुर मनिहारन से रविंद्र कुमार
  5. नगीना से ब्रजपाल सिंह को बीएसपी का टिकट
  6. नजीबाबाद से शहनवाज आलम, बढ़ापुर से मोहम्मद गाजी
  7. धामपुर से कमाल अहमद, नहटौर से सुप्रिया सिंह प्रत्याशी
  8. बिजनौर से रूची वीरा, चांदपुर से शकील हाशमी प्रत्याशी
  9. नूरपुर से जियाऊद्दीन अंसारी, कांठ से अफाक अली खां
  10. ठाकुरद्वारा से मुजाहिद अली, मुरादाबाद देहात से अकील चौधरी
  11. मुरादाबाद नगर से इरशाद हुसैन सैफी, कुंदरकी हाजी चांदबाबू
  12. बिलारी से अनिल चौधरी, चंदौसी से रणविजय सिंह प्रत्याशी
  13. असमौली से रफातउल्ला, संभल से शकील अहमद कुरैशी
  14. गुन्नौर से फिरोज, स्वार से शंकर लाल सैनी प्रत्याशी
  15. चमरौवा से मुस्तफा हुसैन, बिलासपुर से राम अवतार कश्यप
  16. रामपुर से सदाकत हुसैन,मिलक से सुरेंद्र सिंह नागर
  17. धनौरा से हरपाल सिंह, नौगावां सादात शादाब खान प्रत्याशी
  18. अमरोहा से नावेद अयाज, हसनपुर से फिरेराम उर्फ फिरे गुर्जर
  19. बिसौली जयपाल सिंह,सहसवान हाजी विट्टन मुर्सरत प्रत्याशी
  20. बिल्सी ममता शाक्य, बदायूं से राजेश कुमार सिंह
  21. शेखूपुर से मुस्लिम खां, दातागंज से रचित गुप्ता प्रत्याशी
  22. बहेड़ी से आसेराम गंगवार, मीरगंज से भानू प्रताप सिंह
  23. भोजीपुरा से योगेश पटेल, बिथरी चैनपुर से आशीष पटेल
  24. बरेली कैंट अनील वाल्मीकि, आंवला लक्ष्मण प्रसाद लोधी
  25. कटरा से राजेश कश्यप, जलालाबाद से अनिरूद्ध यादव
  26. तिलहर नवाब फैजान अली खां, पुवायां उदयवीर सिंह जाटव
  27. शाहजहांपुर से सर्वेश चंद्र धांधू मिश्रा को बीएसपी का टिकट

बता दें हाल ही में BSP सुप्रीमों मायावती ने 15 जनवरी 2022 को अपने जन्मदिन के मौके पर अपने चुनाव न लड़ने की बात कही थी। उन्होंने इसकी वजह भी बताई थी और कहा था कि संविधान में यह व्यवस्था है कि (Legislative Assembly) विधान परिषद से जाकर भी कोई Chief Minister बन सकता है। मैं भी सीधे चुनाव लड़े बिना यूपी में सरकार बनने पर सूबे की बागडोर संभाल सकती हूं।

Read Also

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ ने प्रियंका गाँधी पर उठाए सवाल

भाजपा विधायक ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर की अमर्यादित टिप्पड़ी

अपर्णा यादव ने भाजपा में शामिल होने का बताया यह कारण

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

fifteen + four =