UP: सीएम योगी ने किया नई जनसंख्या नीति 2021-30 का विमोचन

CM Yogi released new population policy 2021-30

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विश्व जनसंख्या दिवस पर उत्तर प्रदेश जनसंख्या नीति 2021-2030 का विमोचन किया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर पिछले 4 दशकों में कई बार चर्चा हुई। बढ़ती जनसंख्या विकास में बाधक हो सकती है।

आगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या समाज में व्याप्त असमानता समेत प्रमुख समस्याओं का मूल है। समुन्नत समाज की स्थापना के लिए जनसंख्या नियंत्रण प्राथमिक शर्त है। आइए इस विश्व जनसंख्या दिवस पर बढ़ती जनसंख्या से बढ़ती समस्याओं के प्रति स्वयं व समाज को जागरूक करने का प्रण लें।

बढ़ती जनसंख्या विकास में बाधाएं है और गरीबी का एक कारण है। जिन देशों ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कानून बनाएं वहां पर सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। इस जनसंख्या नीति में हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया है।

जनसंख्या नीति में क्या है?

1. नई जनसंख्या नीति में नवजात मृत्यु दर एवं मातृ मृत्यु दर को कम करने का प्रयास होगा।

2. 11 से 19 वर्ष के किशोरों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य के बेहतर प्रबंधन की व्यवस्था की जाएगी।

कृषि कानून को लेकर UN जानें के सवाल पर क्या बोले किसान नेता

3. जनसंख्या नीति में गर्भ निरोधक उपायों की सुलभता को बढ़ाने, सुरक्षित गर्भपात की समुचित व्यवस्था देने, नपुंसकता- बांझपन की समस्या का समाधान करने, बुजुर्गों की देखभाल के लिए व्यापक व्यवस्था की जाएगी।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

4 × 3 =