अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम योगी ने कही ये बड़ी बातें

International Women's Day Program
image source - google

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति अभियान में विभिन्न योजनाओं के शुभारंभ और शिलान्यास और विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी महिलाओं के सम्मान कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

सीएम योगी ने कहा की जिस समाज ने महिला शक्ति को इतना सम्मान दिया हो उस समाज में आधी आबादी के साथ भेद-भाव और बर्बरता क्यों? ये सवाल हम सबके मन में हमेशा खड़ा रहता है और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की जब बात आती है तो फिर हम सब भारतियों के बारे में प्रश्न अपने आप खड़ा होता है कि इस अवसर पर सिर्फ कार्यक्रमों का आयोजन करके हम समस्याओं का समाधान निकाल पाएंगे।

लेकिन ये एक शुरुआत है हम लोगों ने अपने पर्व और त्योहारों को इसके साथ जोड़ा है। जब मिशन शक्ति का कार्यक्रम प्रारम्भ किया तो शारदीय नवरात्री थी। यानि नारी शक्ति की प्रतीक माँ दुर्गा के अनुष्ठान का कार्यक्रम हम साल में दो बार आयोजित करते है। इन दोनों अवसरों पर हम नारी शक्ति के बारे में उसकी महिमा के बारे में इस सम्पूर्ण जगत में उनकी शक्ति की तुलना ही नहीं करते बल्कि उसका अनुसरण करने के लिए हर एक जनमानस नागरिक दीखता है।

Gonda: Class 7 की छात्रा ने किया जिले का नाम रौशन, मुम्बई में आज मिलेगा बड़ा सम्मान

इसी तरह दीपावली पर माँ लक्ष्मी और बसंत पंचमी पर माँ सरस्वती का अनुसरण करते है। ये सब होने के बावजूद जो हमारी परंपरा और संस्कारों के साथ जुड़े थे। जिनके साथ जुड़कर आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ। उसे आज हमने एक औपचारिकता बना कर रख दिया है। तब आवशयकता पड़ी है कि जहाँ कुछ भी अच्छा हो रहा हो उसे हम माने और आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिशन शक्ति के दूसरे फेज के साथ हम सब जुड़ रहे है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

nineteen − nine =