गोंडा : यूपी कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश सिंह राणा ने राम मन्दिर बयान पर किया पलटवार

UP cabinet sugarcane minister
Gonda

गोंडा:। खबर यूपी के गोंडा जिले से है जहाँ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश सिंह राणा व राज्य मंत्री एवं प्रमुख सचिव सिंचाई टी.वेंकटेश ने गोंडा जिले के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया, हेलीकॉप्टर द्वारा बाढ़ प्रभावित तहसील क्षेत्रों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का मुआयना करने के बाद गन्ना मंत्री गोंडा पुलिस लाइन पहुंचे, वहाँ से सर्किट हाउस पहुचकर अधिकारियों के साथ बैठक की बैठक करने बाद उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का किट वितरण किया।

योगी जी के मार्गदर्शन में लगातार बाढ़ पीड़ितों की हो रही मदद…

मंत्री सुरेश राणा ने अपने बयान में कहा कि ”मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद की जा रही है उनको राहत सामग्री दी जा रही है”, मंत्री का कहना है कि ”मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज हम लोग जल शक्ति सचिव और हम लोग बहराइच बलरामपुर बस्ती बाराबंकी गोंडा आजमगढ़ के बाढ़ के हालात पर समीक्षा बैठक कर रहे हैं। हमारे विभिन्न खंडों के तमाम अधिकारी मौजूद हैं।

प्रशासन बाढ़ ग्रस्त इलाकों में बहुत बेहतर तरीके से काम कर रहा है और एक एक व्यक्ति तक राहत सामग्री पहुंचा रहा पशुओं का चारा चाहे नाव की व्यवस्था हो बाढ़ से जुड़े तमाम सुविधाएं जिला प्रशासन लोगों तक पहुंचा इसी के लिए समीक्षा बैठक की गई है अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

यूपी कैबिनेट गन्ना मंत्री ने राम मन्दिर बयान पर किया पलटवार….

वही राम मंदिर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बयान दिया था कि इस समय जो भूमि पूजन हो रहा है वह मुहूर्त के खिलाफ है। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने दिग्विजय सिंह के बयान पर किया दोहों से किया पलटवार कहा, ”जापर कृपा राम पर की होई ता पर कृपा करें सब कोई,जाको प्रभु दारूण दुख देही ताकि मति पहले हर लेही।”

वही अयोध्या राम मंदिर मामले में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि करोड़ो लोगो की आस्था का विषय है, ये राजनीतिक विषय नही है,बल्कि दुनिया भर में लोगो मे जश्न का माहौल है। वर्षो से जो संघर्ष था,बर्षो से इच्छा थी मांग थी, माननीय सुप्रीम कोर्ट का अभिनंदन व बधाई देना चाहते है।

रिपोर्ट:-अतुल कुमार यादव…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

one × 4 =