आज रविवार को यूपी अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में 6239 कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। इनमें से एक्टिव मामलों की कुल संख्या 68122 है। इनमें से 36329 होम आइसोलेशन में है।
कल प्रदेश में 1,47,082 सैंपल्स की जांच की गई। प्रदेश में अब कुल टेस्टिंग की संख्या 75 लाख से ज्यादा हो गई है : यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद pic.twitter.com/6y0j9LID7Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 13, 2020
यूपी अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश 75 लाख टेस्ट करने वाला पहला राज्य बन गया है और मुख्यमंत्री जी ने यह संख्या और बढ़ाकर एक करोड़ तक ले जाने को कहा है। 30 सितंबर तक यूपी ऐसा पहला राज्य होगा। जहां पर एक करोड़ टेस्ट हुए होंगे। अब प्रतिदिन टेस्टिंग की संख्या डेढ़ लाख से बढ़ाकर 2 लाख करने की तैयारी है।
यूपी में कोरोना का आंकड़ा 3 लाख के पार
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अब कुल संक्रमित लोगों की संख्या 305831 हो गई है और अब तक 233527 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं कोरोना से 4349 लोगों की अभी तक जान गई है।