UP विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने किया बड़ा फैसला

UP Assembly Elections
Image source - Google

राजनीति में अपना वजूद खो चुकी कांग्रेस पार्टी अब 2022 विधानसभा चुनाव के लिए अपने आपको मजबूत करने में लग चुकी है। जिसको लेकर कानपुर के तिलक हाल में बुंदेलखंड प्रदेश की कार्यकारणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में आए कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओ ने अपना व्यक्तत्व रक्खा। कांग्रेस पार्टी से कानपुर देहात के सांसद रह चुके राजराम पाल ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया।

बैठक के उपरांत मीडिया से बात करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव निकट है। जिसको लेकर प्रियंका गांधी के निर्देशों पर कांग्रेस पार्टी के हर विंग को बूथ लेबल तक सक्रीय करने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस विंग के सभी कार्यकर्ता कांग्रेस की नीतियों को आम पब्लिक तक पहुंचाने का काम करेंगे।

खुदरा और थोक व्यापारियों पर पड़े कोरोना के असर को देखते हुए केंद्र ने लिया बड़ा फैसला

पूर्व सांसद ने सपा बसपा और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन पार्टियों ने जनता के हित में कोई काम नहीं किया। इसलिए कांग्रेस के सभी बिंग के कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर इसका प्रचार करेंगे।  पूर्व सांसद ने आगे कहा कि इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अकेले ही चुनाव लड़ेगी। क्योकि जब से योगी सरकार आई है, उसने जनता के हित में कोई काम नहीं किया। उनका कहना है कि अब जनता खुद कह रही है कि मोदी और योगी का मुकाबला केवल कांग्रेस ही कर सकती है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

17 + 3 =