उन्नाव रेप पीड़िता की बहन का बयान पैसा नहीं न्याय चाहिए

google

उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप पीड़िता की बहन का एक बयान सामने आया है। जिसमें उसने सरकार से कहा है की जान के बदले जान दे सरकार वरना पूरे परिवार की समाधि बनवाये। दरअसल उन्नाव में पेट्रोल डाल जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता की बहन ने मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के न आने पर नाराजगी जताई।

जामिया : छात्रों के समर्थन में आयी कांग्रेस,प्रियंका गाँधी का इंडिया गेट पर प्रदर्शन

उसने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सब जगह जाते हैं फिर यहां क्यों नहीं आ रहे हैं। इसके साथ उसने कहा कि हमे आर्थिक मदद नहीं न्याय चाहिए और मुख्यमंत्री यहां आए और हमसे बात करें।पीड़िता की बहन ने ये भी कहा की जान के बदले जान चाहिए ऐसा नहीं हो सकता तो सरकार हमारी भी जान ले ले और पूरे परिवार की समाधि बनवा दे।

About Author