उन्नाव मामले को सुलझाने के लिए 6 टीमें बनायीं गयी थी और पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। IG लखनऊ रेंज, लक्ष्मी सिंह ने बताया कि विनय नाम के व्यक्ति और उसके सहयोगी (नाबालिग) को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में विनय ने बताया लॉकडाउन के समय से 3 बच्चियों में से 1 के साथ उसकी अच्छी दोस्ती हो गई, उसे इस बच्ची से प्रेम हो गया।
बच्ची ने फोन नंबर देने से इंकार किया और प्रेम प्रोपोजल को भी अस्वीकार कर दिया। विनय ने खेती में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशक को पानी की बोतल में मिलाकर रखा था। विनय ने पानी उस लड़की को दिया बाकि लड़कियों ने भी पानी छीन कर पीया और बेहोश हो गई।
पेट्रोल-डीज़ल: MPCC अध्यक्ष ने अमिताभ बच्चन व अक्षय कुमार पर उठाये सवाल
बता दें उन्नाव में एक खेत में 3 लड़कियां बेहोश मिली थी। इनमें से 2 की मौत हो गयी थी और एक का इलाज कानपूर के अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि अब पहले से कुछ सुधार हुआ है। वहीं पुलिस लड़की के होश में आने का इंतज़ार कर रही है। जिसके बाद उसका बयान दर्ज किया जाजायेगा।