पश्चिम बंगाल में BJP कार्यकर्ताओं की पिटाई, पार्टी ने कहा ममता नहीं रोक सकती…

BJP Workers beaten by police
image source - google

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के राज में अब तक कई BJP कार्यकर्ताओं पर हमले हुए है और कई मामलों में तो उनकी मृत्यु भी हुई है। इसी को लेकर आज BJP के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नबन्ना चलो आंदोलन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस का भयानक चेहरा देखने को मिला।

प्रदर्शन कर रहे BJP के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जम कर लाठी बरसाई, आंसू गैस छोड़ी और वाटर कैनन का इस्तमाल किया। इसके कई वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हुए। जिसके बाद ममता सरकार की जम कर निंदा हुई। मामला सामने आने के बाद BJP ने ममता सरकार पर निशाना साधा।

बीजेपी का ममता सरकार पर हमला 

केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा की पार्टी द्वारा बताया गया कि अब तक 115 भाजपा कायकर्ता बंगाल में राजनीतिक हिंसा का शिकार हुए हैं। जिसमें पुलिस द्वारा कोई प्रमाणिक कार्रवाई नहीं हुई। आज के मार्च में लगभग एक लाख लोग थे। हमारे तकरीबन 1500 कार्यकर्ता इसमें घायल हुए हैं।

भाजपा इस बर्बरतापूर्ण आचरण की भर्त्सना करती है। हम बहुत ही विनम्रता से ये कहना चाहते हैं, ममता जी और TMC को कि अगर आपको लगता है कि लाठी से और पुलिसिया दमन से आप भाजपा के विस्तार को बंगाल में रोक लेंगी तो आप इसमें सफल नहीं होंगी।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ten − 5 =