हिमाचल प्रदेश: ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहीं ये बातें

Union Minister Anurag Thakur

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 5 दिनों के दौरे पर हिमाचल प्रदेश पहुंचे। यहाँ उन्होंने कहा कि जैसे ही संसद का सत्र समाप्त हुआ सभी मंत्री अपने-अपने राज्यों के संसदीय क्षेत्रों में गए। मेरा भी 5 दिन का दौरा बना ताकि चारों संसदीय क्षेत्र 623 किलोमीटर, इन सब में होते हुए 37 विधानसभा क्षेत्रों में जाया जाए। इसमें लगभग 90 कार्यक्रम होंगे।

खेलों को भारत में बढ़ावा देने को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं कुछ बातों में बिल्कुल स्पष्ट हूं। स्टेडियम, अकादमी के लिए ज़मीन चाहिए। जहां-जहां ज़मीन मिलेगी वहां-वहां हम खेलों की सुविधा के लिए कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने परवाणू के सौलन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ निकाली। जिसमे उन्होंने कहा कि मैं अपने प्रदेश के भाई-बहनों से मिलने के लिए इंतज़ार कर रहा था। जो जोश, जुनून और स्नेह यहां देखने को मिला है, उसके लिए मैं बहुत भावुक हूं और सभी को धन्यवाद भी देता हूं।

Tokyo Olympic खिलाडियों का सम्मान, यूपी में खेलों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

हिमाचल प्रदेश के धर्मपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर: इस साल भारत आज़ादी के 75 साल मना रहा है। हिमाचल प्रदेश भी अपने 50 साल मना रहा है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम हिमाचल प्रदेश को विकास की उस बुलंदी पर ले जाए जहां लोग कहे कि अगर कोई नंबर वन राज्य है तो वह हिमाचल प्रदेश है। वहीँ कांग्रेस पार्टी को लेकर उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं कि कांग्रेस पार्टी 2024 तक शायद अपना अध्यक्ष चुन ले।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

five × five =