इन दिनों देश में महाकुंभ को लेकर काफी विवाद चल रहा है। क्योंकि यहां पर लाखों की संख्या में भक्त और साधु-संत स्नान करने को पहुंच रहे हैं जिसकी वजह से कोरोनावायरस का खतरा ज्यादा बढ़ गया है।
इसी मुद्दे को जोरोशोरों से उठाने वाली पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा (journalist Pragya Mishra) का दिनदहाड़े मर्डर की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि पत्रकार ने कुंभ पर सवाल उठाए थे इसलिए उसकी हत्या कर दी गई।
भारत में 24 घंटे में 3 लाख के करीब नए मामले, प्रियंका गाँधी ने कहा समझ में ही नहीं आ रहा कि ये सरकार
क्या है सचाई
दोस्तों कोविड प्रोटोकॉल्स की वजह से घर में हूँ एकदम जीवित और सुरक्षित हूँ..मेरे मर्डर की खबर अफवाह है..https://t.co/5man4uDZSb pic.twitter.com/bsH3WsTU2x
— Pragya Mishra (@PragyaLive) April 18, 2021
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह खबर पूरी तरह से गलत है। पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा का मर्डर नहीं हुआ है। इस खबर के वायरल होने के बाद प्रज्ञा मिश्रा ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी कि वह सुरक्षित है और अपने घर पर हैं।