कोरोना की सबसे ज्यादा मार झेल रहे उत्तर प्रदेश के ये पांच जिले, दो मुख्यमंत्री के गढ़ शामिल

corona case last 24 hours
image source - google

उत्तर प्रदेश में Coronavirus के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के 5 जिलों में कोरोना के अभी तक के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।

1. इस सूची में सबसे पहला नाम लखनऊ का है। जहां पर कोविड-19 के 34,333 मरीज है। इनमें से 8661 सक्रिय मामले हैं और अब तक 25211 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं इस बीमारी से लखनऊ में 461 लोगों की मृत्यु हुई है।

2. इसके बाद संक्रमण के मामले में दूसरे नंबर पर कानपुर नगर है। जहां पर कोविड-19 के 17851 मरीज है। इनमें से 4068 सक्रिय मामले हैं और अब तक 13294 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। Covid से कानपुर नगर में अब तक 489 लोगों की मृत्यु हुई है।

3. कानपुर नगर के बाद संक्रमण के मामले में तीसरे नंबर पर प्रयागराज है। यहां पर 12187 कोविड-19 मरीज है। इनमें से 3459 सक्रिय और अब तक 8539 लोग स्वस्थ हुए हैं व कोरोना से 189 लोगों ने जान गंवाई है।

4. गोरखपुर में कोविड-19 से 11444 लोग संक्रमित हैं। इन संक्रमित लोगों में से 2896 सक्रिय हैं। वहीं इलाज के बाद अब तक 8390 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। गोरखपुर में कोरोना से अब तक 158 लोगों की मृत्यु हुई है।

5. इसके बाद वाराणसी में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं। वाराणसी में 9701 लोग संक्रमित हैं। फुल संक्रमित मामले में 1956 सक्रिय है और 7554 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया है। लेकिन को व्हाट्सएप 191 लोग मरे भी हैं।

यदि उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों की बात करें तो कोविड-19 के 278473 मरीज है। इनमें से 63256 एक्टिव है और इलाज के बाद 211170 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है और पूरे प्रदेश में अब तक कोविड से 4047 लोगों ने जान गंवाई है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

16 − eight =