Tokyo Paralympics: जेवलिन थ्रो में भारत को मिले दो मेडल, पीएम मोदी ने…

tokyo paralympics 2021
image source - google

Tokyo Paralympics 2021 में भारतीय खिलाडियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

• पीएम मोदी ने गोल्ड मैडल जितने पर अवनि लेखरा को दी बधाई
• डिस्कस थ्रो में योगेश कठुनिया ने जीता सिल्वर मेडल
• जेवलिन थ्रो में भारत को मिले सिल्वर व कांस्य
• खिलाडियों के घर पर जश्न का माहौल

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल मैच में स्वर्ण पदक, डिस्कस थ्रो में सिल्वर, देवेंद्र झाझरिया ने रजत पदक जीता। वहीं भाला फेंक वर्ग F46 में सुंदर सिंह ने कांस्य पदक जीता।

टोक्यो पैरालंपिक में डिस्कस थ्रो में योगेश कठुनिया ने सिल्वर मेडल जीता। जिसके बाद खिलाड़ी योगेश कठुनिया के घर बहादुरगढ़ में जश्न मनाया गया।

योगेश कठुनिया ने कहा कि मैंने सिल्वर मेडल जीता है, मुझे बहुत अच्छा लग रहा। मैं अपनी माँ और PCI (पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया) को धन्यवाद करना चाहता हूं।

वहीं टोक्यो पैरालंपिक में डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी योगेश कठुनिया की मां मीना देवी ने कहा कि सिल्वर मेडल ही मेरे लिए गोल्ड मेडल है। देश के लिए गोल्ड मेडल लाना बड़ी बात है। तीन साल तक वह व्हीलचेयर में रहा। मेहनत के लिए वह कभी पीछे नहीं हटता है।

Para Olympics : भारतीय खिलाडियों का कमाल, भारत के नाम आया एक और गोल्ड

टोक्यो पैरालंपिक में भारत की अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल मैच में स्वर्ण पदक जीता। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अवनि लेखरा को बधाई देते हुए कहा कि अभूतपूर्व प्रदर्शन अवनि लेखरा। यह आपके मेहनती स्वभाव और शूटिंग के प्रति जुनून के कारण संभव हुआ। आपको स्वर्ण जीतने के लिए बधाई। यह वास्तव में भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। आपको भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

15 + 14 =