Tokyo Olympic में बेहतरीन प्रदर्शन करने व भारत का नाम रौशन करने वाले खिलाडियों के सम्मान में उत्तर प्रदेश सरकार ने सम्मान समारोह का आयोजन करवाया। इसके साथ ही उन्हें पुरस्कार राशि दी गयी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने टोक्यो ओलंपिक में पदक विजेता नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, पीवी सिंधु, लवलीना बोरगोहेन, बजरंग पुनिया और पुरुष हॉकी टीम को सम्मानित किया।
खेल विभाग के अंदर कई पदों को बढ़ाया गया है और UP के उन 16 जिलों में खेल स्थलों की स्थापना की गयी है जहाँ पर अभी तक कोई खेल स्थल नहीं था। इसके साथ ही हर जनपद में खेल को आगे बढ़ाने के लिए तेज़ी से काम किया जा रहा है और कुछ काम हो चुके है। खेलों में राज्य की तरफ से दिए जाने वाले अनुदान की राशि को भी बढ़ा दिया गया है।
Tokyo Olympic खिलाडियों को कितनी मिली पुरस्कार राशि
उत्तर प्रदेश सरकार ने नीरज चोपड़ा को 2 करोड़, रवि दहिया को 1.5 करोड़, पीवी सिंधु को एक करोड़, लवलीना बोरगोहेन को एक करोड़, बजरंग पुनिया को एक करोड़ और पुरुष हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया।
UP Mansoon Session: तालिबान का समर्थन करने वालों पर जम कर बरसे सीएम योगी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपक पुनिया को 50 लाख और महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया।