आज पारा पहुँच सकता है 4 डिग्री, नए साल पर हो सकती है बारिश

winter
google

देश भर में सर्दी का सितम लगातार जारी है और 28 तथा 29 दिसंबर को तापमान 4 डिग्री तक पहुँचने का अनुमान है। नए साल पर बरसात होने की भी संभावनाएं बनी हुई हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते 31 दिसंबर की रात से तेज़ हवा के साथ आधी रात के बाद बारिश हो सकती है और 1 जनवरी को पूरे दिन पानी बरसने की आशंका है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ़बारी और बर्फीली हवाओं के कारण दिल्ली एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में बुधवार को ज़बरदस्त ठिठुरन रही।

राजधानी में दिन का पारा 12.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जोकि पिछले 16 सालों में पहली बार हुआ है। राजधानी में इससे पहले 26 दिसंबर 2003 में दिन का तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को सुबह तड़के न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा जोकि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक हालात सामान्य होने के कोई आसार नहीं हैं और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालाँकि 29 दिसंबर को पुरवाई हवा चलेगी जिससे दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तर पश्चिम से चलने वाली सर्द हवाओं ने पूरे उत्तर भारत को अपनी चपेट में ले रखा है और जम्मू व कश्मीर की ओर से चलने वाली हवाओं से पंजाब से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक के पूरे क्षेत्र में ज़बरदस्त सर्दी है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि हवाओं की दिशा बदली हुई है और बदल भी काफी नीचे बन रहे हैं जिसकी वजह से दिल्ली में 14 दिसंबर से सर्दी काफी तेज़ होने लगी है।

दिसंबर में सर्दी का रिकॉर्ड टूटा, छह लोगों की मौत

राजधानी दिल्ली में अलग अलग स्टेशनों पर तापमान दर्ज किया गया जिसमे मानक सफरदजंग स्टेशन पर पिछले 2-3 दिनों में तापमान सामान्य रहा और अगले 2-3 दिन तक तापमान सामान्य ही रहेगा। बीते बुधवार को तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस मापा गया जोकि सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम था। 16 दिसंबर को अधिकतम तापमान सामान्य से दस डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया था और तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने बताया है कि 26 दिसंबर 2003 को अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और 28 दिसंबर 1997 में अधिकतम तापमान 11.3 डिग्री तक दर्ज किया गया था। इन दोनों दिनों में यह तापमान सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली व एनसीआर में लगातार 9वां दिन सबसे अधिक ठंडा रहा जबकि साल 1997 में 17 दिन तक लगातार सर्दी के दिन रहे थे। मौसम विभाग ने साथ ही बताया कि सुबह के समय कोहरा गिरेगा और रात को सर्दी भी बढ़ेगी।

About Author