अयोध्या नगरी में इस बार दिवाली पर मचेगी धूम

अयोध्या में दीपावली के अवसर पर दीपोत्सव की तैयारियाँ जारी है। अयोध्या में ”दीपोत्सव” देश दुनिया में पहचान बना चुका है। इस वर्ष दीपोत्सव को पहले से कहीं अधिक वृहद और भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। इस मौके पर रिकार्ड संख्या में दीये जलाकर विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी है। इस बार दीपोत्सव 24 से 26 अक्टूबर के बीच अयोध्या में होगा और इस बार लगभग 5.51 लाख दीपों का प्रज्जवलन होगा। इस बार दीये जलाकर उस विश्व रिकार्ड को तोड़ने की तैयारी है जो पिछले वर्ष तीन लाख से अधिक दीये जलाकर बनाया गया था।

 

इस दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान अयोध्या के 13 प्रमुख मंदिरों में तीन दिन तक हर दिन 5001 दीये जलाए जाएंगे। इसके अलावा नगर के सभी 10 हजार मंदिरों और घरों में भी दीये जलाए जाएंगे। सीएम योगी के निर्देश पर रामकथा पार्क का पुराना मंच तोड़कर दो बड़े स्थाई मंच बनाने के लिए 3.75 करोड़ रुपए दिए गए हैं। दीपोत्सव में पुलिस थानों सहित सरकारी इमारतों में भी दीप जलाए जाएंगे। पूरी अयोध्या में 5-5 लाख दीप जलाए जाएंगे, जिसमें 2 लाख दीप जनता के सहयोग से जलाए जाएंगे। डीजीपी व मुख्य सचिव ने दीपोत्सव स्थल राम की पैड़ी का निरीक्षण भी करेंगे।

अयोध्या में धारा 144 लागू, फैसले को लेकर पुलिस चौकन्ना

जानकारी के मुताबिक इस बार सरयू किनारे बने खास हेलीपैड पर राम-लक्ष्मण और सीता का स्वागत करते सीएम योगी और राज्यपाल दिखाई दे सकते हैं। सीता – राम का प्रतीकात्मक अवतरण होगा।यही नहीं, इस बार दीवाली के अवसर पर थाईलैंड , श्रीलंका , इंडोनेशिया के पेंटिंग कलाकार रामायण पर आर्ट पेटिंग करेंगे।दीपोत्सव में आयोजित थाईलैंड की रामलीला में प्रदेश के कलाकार अभिनय करेंगे। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आने के बाद से ही अयोध्या में खास तरीके से दीवाली मनाने की शुरुआत हो गई थी, जो अभी भी जारी है।

अयोध्या: इस बार का दीपोत्सव होगा बेहद खास

About Author