सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने का कारण

देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है और इस बढ़ते प्रदूषण का कारण किसानों द्वारा जलाई गयी पराली को बताया जा रहा है। नासा ने सैटेलाइट तस्वीरों को जारी किया है जिसमे साफ देखा जा सकता है की दिल्ली के पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा में किसानों द्वारा जलाई जा रही पराली से दिल्ली की हवा जहरीली होती जा रही है। नासा के द्वारा जारी की गयी तस्वीर में लगभग 2900 जगहों पर खेतों में पराली जलते दिख रही है। बता दें सरकार ने पराली जलाने पर रोक लगायी हुई है साथ ही ऐसा करने पर भारी जुर्माना व सजा भी हो सकती है। इसके बाद भी लगातार पराली जलाई जा रही है।

हरियाणा से ज्यादा पंजाब में जलाई जा रही पराली

सरकार द्वारा पराली जलाने पर रोक के आदेश के बाद हरियाणा में पराली जलाने में कमी आयी है पर पंजाब में ये सिलसिला बढ़ता जा रहा है। पंजाब के लुधियाना से पराली जलाने की तस्वीरें सामने आयी है। जिसमे किसान पराली जलाते हुए नजर आ रहे है। इस तरह लगातार पराली जलाने से प्रदूषण बढ़ रहा है और हरियाणा में स्कूलों को बंद किया गया है। बता दें दिल्ली में भी स्कूल 5 नवम्बर तक बंद है और आज से दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए odd/even लागू कर दिया गया है। साथ ही लोगों को हिदायत दी गयी है की आवश्यक कम न हो तो घर से बहार न निकले।

About Author