कॉंग्रेस के बढ़ते प्रभाव से BJP सरकार सहमी हुई है : अजय कुमार लल्लू

Ajay Kumar Lallu's statement
Lucknow

लखनऊ:। BJP सरकार पर कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने हमला बोलते हुए कहा की कॉंग्रेस के बढ़ते प्रभाव से BJP सरकार सहमी हुई है, बौखलाई है। इसीलिए कॉंग्रेस के नेताओं पर फर्जी मुक़दमे लिखे जा रहे हैं और हमारे माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी हुई है।

प्रदेश भर में सैकड़ों कॉंग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी पेट्रोल और डीजल की कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन करते हैं, तो प्रदेश भर में ऐसा कोई जिला नहीं है जहां कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमा ना दर्ज् हुआ हो लेकिन हम लाठी जेल से डरने वाले नहीं हैं।परसों भी हम लोगों को सरकार ने गिरफ्तार करवा दिया और हमारे 4 पदाधिकारियों पर भी मुकदमा लिख दिया गया।

हमारे सोशल मीडया के प्रभारी जो उसी दिन दिल्ली से आए उनपर भी मुकदमा लिखा गया,अनूप गुप्ता, मनोज यादव पर भी मुकदमा लिख दिया गया।

ये सरकार चाहती है कि कॉंग्रेस के नेताओं पर मुकदमा लिख कर डरा दे, पुलिस, STF और LIU के जवान लगातार हमारे कार्यालय के बाहर घूमते रहते हैं। ये लोग पहले अंग्रेजों की मुखबिरी करते थे इनकी वही आदत आज भी बनी हुई है, हम सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे, ना डरे हैं ना डरेंगे।

प्रियंका गांधी ने जिस तरह सोनभद्र में आदिवासीयों की लड़ाई लड़ी, महिलाओं की लड़ाई लड़ रही हैं और गरीब वंचितों की लड़ाई लड़ रही हैं। इसीलिए उनका बंगला खाली कराया गया है,प्रियंका जी लोगों के दिल में बसती हैं,आप बंगले से निकाल सकते हो, लोगों के दिल से प्रियंका जी को कैसे निकलोगे।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

seventeen + seven =