प्रदेश को मिलेगी और 95 गौशालये आशुतोष टण्डन नगर विकास मंत्री

    google

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप लगातार सूबे में गौशालाओं के निर्माण जारी है। आज इसी क्रम में लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित नादरगंज में सुबह के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन लखनऊ के महापौर संयुक्ता भाटिया ने 394 करोड़ 63 लाख की धनराशि की नई गौशाला का शिलान्यास किया। गौ आश्रय एवं पशु आश्रय हेतु गौशाला का निर्माण जल्द हो सके इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इस मौके पर नगर विकास मंत्री ने वातावरण को और भी स्वच्छ बनाने के लिए वृक्षारोपण भी किया ।

    उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद में सरकार गाय गंगा गोमती तीनों पर काम करने के लिए करोड़ युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। लगातार प्रदेश में इन दिनों पर काफी जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित नादरगंज में 394 करोड़ 63 लाख की लागत का नया गौशाला का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपेक्षा के अनुरूप गौ सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य उत्तर प्रदेश में अब और गौशाला बनाई जाएंगी। इस गौशाला का उद्घाटन और शिलान्यास प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने किया। इस मौके पर लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया भी मौजूद रहीं। नगर विकास मंत्री द्वारा इस मौके पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

    महापौर संयुक्ता भाटिया और नगर विकास मंत्री ने वृक्षारोपण भी किया नगर विकास मंत्री ने इस मौके पर कहा कि गौरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और जहां शिकायतें आ रही हैं। वहां पर कार्यवाही हो का भी दौर जारी है। आने वाले समय में प्रदेश में आवारा पशुओं के आश्रय हेतु पंचानवे और गौशाला बनाई जाएंगे। जिसमें उनकी देखरेख रखरखाव का विशेष ध्यान रखा जाएगा और अगर कहीं शिकायत मिलती है। तो दोषियों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि 394.63 लाख की धनराशि से होगा। कान्हा का काया कल्प आज राजधानी में सरोजनीनगर क्षेत्र स्थिति कान्हा उपवन मे कान्हा गौशाला एवं पशु आश्रय योजना के अंतर्गत नगर निगम द्वारा 394.63 लाख की धनराशि से मेयर संयुक्ता भाटिया की उपस्थिति मे शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे मुझे उम्मीद है कि आवारा पशुओं के आशय बनने में यह कारगर सिद्ध होगा।

    कैसरबाग चौराहे पर भिड़े दो सांड व्यापारियों का हुआ भारी नुकसान

    आपको बता दे कि श्री कृष्ण गौशाला में 800 जानवरों की क्षमता के विस्तार हेतु नए बड़ी गौशाला का निर्माण कार्य किया जाना है। प्रस्तावित जिसके अंतर्गत पशुओं के घूमने,रहने,भोजन एवं चारे की व्यवस्था होगी। साथ ही कान्हा गौशाला एवं पशु आश्रय के अंतर्गत शासनादेश संख 1557/नौ -8 -2019 द्वारा स्वीकृत रू0 394.63 लाख की धनराशि से कान्हा उपवन का विकास किया जाएगा।

    ये है प्रस्तावित कार्य

    डाक क्लीनिक के पीछे बाडे का विकास, पाकेट सी मे बाउंड्रीवाल का निर्माण,मंदिर के सामने वाले बाडे मे फर्श कार्य,कान्हा उपवन के आन्तरिक एवं बाहरी विद्युतीकरण का कार्य,40 पशुपालक आवासों हेतु दो मंजिला भवन के निर्माण कार्य हेतु, श्री कृष्ण गौशाला में 800 जानवरों की क्षमता के विस्तार हेतु नए बाड़े के निर्माण भी होना है।

    About Author