अखिलेश यादव पर FIR से नाराज SP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, फूंका CM का पुतला

sp worker protest
sp worker protest

मुरादाबाद में  प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों की पिटाई के मामले में मुरादाबाद में सपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी।

जिसमें अखिलेश यादव समेत करीब 20 अन्य सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामजद केस दर्ज को लेकर आज रायबरेली जिले के बछरावां क्षेत्र में  सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर एक जुलूस निकाला।

बैंकों के निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक कर जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। तभी बछरावां पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लेने के बाद देर रात पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक राम लाल अकेला के बेटे विक्रांत अकेला व और एक साथी को गिरफ्तार किया।

देर रात पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद उन्हें जेल भेज दिया। इसके बाद रायबरेली शहर के सपाइयों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्त्ता व नेता जिला जेल पहुंचे हैं।

रिपोर्ट – अभिषेक बाजपेयी

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

nine − five =