सपा का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

police lathi-charged
google
  • कैसरबाग के कलेक्ट्रेट में सपा के कार्यकर्ताओं ने किया CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
  • पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर के भेज दिया जेल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कैसरबाग के कलेक्ट्रेट में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन क़ानून (CAA) के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में सपा के रविदास मल्होत्रा के साथ बहुत से कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

देश भर में नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। कैसरबाग के कलेक्ट्रेट में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन करने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया।

जामिया : छात्रों के समर्थन में आयी कांग्रेस,प्रियंका गाँधी का इंडिया गेट पर प्रदर्शन

नागरिकता संशोधन क़ानून पर विरोध प्रदर्शन दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) से शुरू हुआ था। इसके बाद यह विरोध प्रदर्शन धीरे धीरे देश के कई विश्वविद्यालयों में होने लगा। विरोधी राजनितिक पार्टियों ने भी इसको हथियार बनाकर मौजूदा केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश में सपा, प्रासपा और कांग्रेस के अलावा अन्य पार्टियां नागरिकता संशोधन क़ानून को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।

About Author